Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने किया स्टे आर्डर निरस्त, आज से कार्य दोबारा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि अमृतपुर बाईपास मार्ग के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी मंजूर न होने पर प्रभारी जेलर के आवास पर लोडेड राइफल लेकर पहुंचा बंदीरक्षक, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
Ad

इसके बाद मार्ग के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया  और कार्यस्थल पर आज से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश निरस्त किए जाने के बाद संबंधित स्थल पर काम शुरू कर दिया गया है। बाईपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 मोटर मार्गो का शिलान्यास, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
Ad

अमृतपुर बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के देश विदेश से नैनीताल और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी। शहर के लोगों को भी लगातार होने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉