Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को वाहन चलाते पकड़ा, 25000 रुपए का किया चालान, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा, और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25,000 रुपये का चालान कर वाहन को मौके पर ही सीज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Ad

एसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वाहन स्वामी और नाबालिग के अभिभावक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए समझाया गया कि नाबालिगों को वाहन सौंपना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द आनंदा अकादमी में शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को किया सम्मानित
Ad

पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें क्योंकि ऐसा करना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है और कानूनी कार्यवाही का कारण भी बन सकता है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉