कैबिनेट मंत्री राम सिंह मंत्री कैड़ा ने किया कालापातल से सलियाकोट अनर्पा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

भीमताल:- विधानसभा के धारी ब्लॉक कालापातल से सलियाकोट अनर्पा तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानों, पर्यटको को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। उन्होंने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pmgsy विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था।
मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 6 करोड़ स्वीकृति कराने के बाद मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे जनता की समस्या का समाधान हो सके। मंत्री कैड़ा ने कहा डामरीकरण कार्य में किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री कैड़ा ने कहा लगातार मोटर मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके।
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। हर क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मै हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।











