Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी से फरार

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- डेक्कन वैली अपार्टमेंट में रात दो शूटरों ने कैफे संचालक नितिन देव की गोली मारकर हत्या कर दी। कैफे संचालक नोएडा यूपी के सेक्टर-61 पार्क ब्यू अपार्टमेंट का निवासी था और ऋषिकेश स्थित गंगा विहार में कैफे चलाता था। अपार्टमेंट में घुसते ही बदमाशों ने संचालक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी गयीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं

ADVERTISEMENTS Ad

डेक्कन वैली अपार्टमेंट में घटनास्थल का जायजा लेने के लिए सीओ डीएस भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान से हत्याकांड के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

अपार्टमेंट के लोगों से भी पूछताछ की। 40 वर्षीय नितिन देव जैसे ही अपार्टमेंट में घुसे, वैसे ही अपार्टमेंट में पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सिर और सीने में चार गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पांच टीमों को हत्या की इस वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। बताया कि नितिन देव अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेले ही रहते थे। उनका परिवार नोएडा में ही रहता है। वहीं देर रात हुई हत्या की इस वारदात से लोग सकते में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

तपोवन में गोलियां चलाकर कैफे संचालक की हत्या का अंजाम देने के बाद आखिर दोनों शूटर कैसे फरार हो गए। यह सवाल स्थानीय लोगों की जुबान पर है। उनकी मानें, तो तपोवन पर्यटकों का मुख्य केंद्र है। यहां सुबह से लेकर देर रात तक भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। इसमें स्कूटी पर सवार एक शूटर हेलमेट, तो दूसरा टोपी पहने हुए आसानी से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि इसी बीच मुनिकीरेती पुलिस का थाना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉