Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले में मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध डेयरी उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे, उसके अंतिम अंजाम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉