Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ पुलिस कर्मियों और युवाओं ने किया योगाभ्यास, 350 से अधिक लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में योग शिविर का आयोजन किया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिलोक बिष्ट और मुख्य प्रशिक्षक डॉ. कंचन सूंठा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने चाहिए। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी सशक्त और ऊर्जावान बनाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासन और आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत सहित कई अधिकारी योग शिविर में शामिल हुए।

योग दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइंस और अग्निशमन इकाइयों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉