Medical
उत्तराखण्ड

नहर में गिरे युवक का शव मुखानी के पास बरामद, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कल देर रात एक युवक काॅलटैक्स के पास नहर में गिर कर बह गया था, जिसे आज बुधवार को मुखानी के पास बरामद कर लिया।

मंगलवार देर रात युवक नहर में गिरकर बह गया था, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और युवक का शव मुखानी क्षेत्र की नहर से मिला।
मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कराया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉