Medical
उत्तराखण्ड

हादसा: अचानक गिरे बोल्डर की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के कारण चार घंटे तक मार्ग बाधित

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग:- प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अतिसंवेदनशील तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब चार घंटे तक पूरी तरह अवरुद्ध रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदा ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन तोताघाटी के पास पहुंचा, पहाड़ी से छोटे-बड़े पत्थरों के साथ एक विशाल बोल्डर सीधे ट्रक के केबिन पर आ गिरा। बोल्डर केबिन को तोड़ते हुए चालक के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। भारी पत्थरों के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीते दिवस कार के नीचे मिली मासूम की इलाज के दौरान मौत, मां और नानी समेत पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, इलाज का खर्च नहीं उठा पाने की बात कह रहे आरोपी
Ad

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55) निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के लिहाज से हाईवे का खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना जाता है। स्थानीय लोगों ने यहां सुरक्षा उपायों को और मजबूत किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉