Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, जल्दी ही जीओ होगा जारी, सूखी नदी पर बनेगा कॉजवे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थित सुखी नदी पर विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए कॉजवे निर्माण तथा 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क एवं आवागमन की समस्या के समाधान के लिए उनसे लगातार संपर्क में थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियां तथा लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग भी रखी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक चरण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में विजयपुर क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सांसद भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व शेरनाला और सूर्यानाला में भी पूर्व कॉजवे के स्थान पर ब्रिज निर्माण कराया जा रहा है तथा वहां पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी तर्ज पर विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सड़क एवं कॉजवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विजयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। जारी, सूखी नदी पर बनेगा कॉजवे

हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थित सुखी नदी पर विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए कॉजवे निर्माण तथा 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क एवं आवागमन की समस्या के समाधान के लिए उनसे लगातार संपर्क में थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियां तथा लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, आपात स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क----

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग भी रखी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक चरण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में विजयपुर क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

सांसद भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व शेरनाला और सूर्यानाला में भी पूर्व कॉजवे के स्थान पर ब्रिज निर्माण कराया जा रहा है तथा वहां पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी तर्ज पर विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सड़क एवं कॉजवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विजयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉