Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

इनोवा कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के मसूरी में  झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर के समय एक इनोवा कार मसूरी-झड़ीपानी रोड पर अनियंत्रित होकर एक सड़क से पैराफिट तोड़ते निचली सड़क पर जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को निकालकर तत्काल उप जिला अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ खजान सिंह ने बताया कि कार चालक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिस कारण उसकी मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

मसूरी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार की स्पीड ज्यादा रही होगी। जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई होगी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉