Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, घटनास्थल पर मिले हाथी के पदचिह्नों के निशान

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा के किलपुरा वन रेंज के बिरिया मझोला स्थित दुगाड़ी बीट में हाथी ने एक 25 वर्षीय युवक को पटक- पटक कर मार डाला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बिरिया मझोला के कुछ ग्रामीण दुगाड़ी बीट के जंगल में लकड़ी लेने जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों को दुगाड़ी बीट में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्राम प्रधान महेंद्र चंद ने घटना घटना की वन रेंजर मनोज पांडे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेंजर ने बताया कि घटनास्थल पर पड़े शव के आसपास जांच पड़ताल की तो मौके पर हाथी के पदचिह्न तथा युवक के घसीटने के निशान मिले। रेंजर पांडे ने आशंका जताई कि हाथी के हमले में युवक की मौत हुई है। सूचना पर एसआई किशोर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

ग्राम प्रधान महेश चंद और ग्रामीणों ने कहा कि युवक बिरिया गांव का नहीं है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज करते हुए आसपास के गांवों में सूचना दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉