Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

पार्क करने के दौरान बैरिकटिंग तोड़ते हुए स्कॉर्पियो नीचे गिरी, दो की मौत तीन घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है। मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया बुधवार देर रात स्कॉर्पियों में सवार पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनोल्टी में कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में आगे जगह का अंदाजा न होने के कारण गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

इससे दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्व. तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्व. भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल व विजय लाल (40) स्व. संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉