Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, पांच यात्री थे सवार, दो महिलाओं की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-   रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार तिलवाड़ा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से सभी सड़क हादसा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जिला कंट्रोल रूम को सुबह सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में नदी किनारे पानी में जा गिरी है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि से पुलिस टीम आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। इसके अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी-700 (यूपी16-डीके-0856) था, जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। सभी यात्री पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। अनियंत्रित होकर वाहन सीधे खाई में जा गिरा और नदी किनारे पानी में फंस गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत टीम ने वाहन तक पहुंचकर उसमें फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद घायलों को स्ट्रेचर की सहायता से खाई से ऊपर सड़क तक लाया गया।

दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित कई चोटें आई हैं। वहीं वाहन चालक समेत तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में प्रिंस सिंह (30 वर्ष) निवासी पलामू, झारखंड, सभीमा सिंह (28 वर्ष) निवासी पश्चिम बंगाल, सुजोन मुखर्जी (27 वर्ष) और ऋजा मुखर्जी (30 वर्ष) निवासी राजगंज, जलपाईगुड़ी तथा चालक प्रदीप कुमार (35 वर्ष) निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए इस हादसे में पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों की तत्परता के चलते पांचों यात्रियों की जान बच गई। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉