Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विकास भवन सभागार में इको फ्रेंडली बीज राखी वितरण का आयोजन, स्कूली बच्चों को राखियां वितरित कीं

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- आज विकास भवन सभागार में इको फ्रेंडली बीज राखियां वितरण का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के बढ़ावा देने हेतु कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में इको फ्रेंडली बीज राखी वितरण, मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका ने आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियों का अनावरण करते हुए स्कूली बच्चों को राखियां वितरित की गई। और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर इन सुंदर इको फ्रेंडली आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियां को बांधे । कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक बीज युक्त राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल डॉ एम.एस गुंजियाल ने कहा कि आयुर्वेदिक बीज युक्त राखी ऐसी राखी है जिसमें प्राकृतिक बीज संलग्न किए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद इस राखी के कागज को मिट्टी में दबाया जा सकता है। जिससे कुछ ही समय में एक नया हर्बल पौधा अंकुरित होगा। हमारी इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम.एस गुंजियाल एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ बबीता कन्याल रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप सिंह मेहरा ने किया।
इस अवसर पर डॉ लक्ष्मण सिंह राणा, डॉ शशि राणा, डी.पी. एम कमलेश भट्ट, चीफ फार्मासिस्ट विनय दरमोडा, खजान सिंह, हरिकेश एवं लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की अध्यापिका कंचन जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉