Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, वर्ष 2013 में की गई थीं स्थाई नियुक्तियां

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  लंबे इंतजार के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 13 वर्षों बाद हो रही इस भर्ती को विश्वविद्यालय के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में अंतिम बार स्थायी नियुक्तियां की गई थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार विभिन्न विषयों में कुल 35 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहला चरण 11 अप्रैल तक जारी रहेगा। अब तक फार्मेसी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और हिंदी जैसे अहम विषयों के लिए इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य विषयों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

इन पदों के लिए कुल 199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे चयन प्रक्रिया में काफी प्रतिस्पर्धा है। इनमें 165 उम्मीदवार एसोसिएट प्रोफेसर और 34 उम्मीदवार प्रोफेसर पद के लिए शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल गठित किया गया है, जो उम्मीदवारों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर रहा है।

लंबे समय से खाली पड़े पदों के कारण शिक्षण और शोध कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को मजबूत शैक्षिक माहौल देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉