Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

फर्जी बिलों के सहारे पांच करोड़ जीएसटी चोरी का खुलासा, राज्य कर विभाग ने आयरन ट्रेडिंग फर्म पर की कार्रवाई, मौके पर 1.35 करोड़ राशि जमा कराई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा  ने जीएसटी चोरी करने पर देहरादून में आयरन ट्रेडिंग फर्म पर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में विभाग ने फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेकर पांच करोड़ की जीएसटी की चोरी का खुलासा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशा निर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार की अगुवाई में एसआईबी ने आयरन स्टील फर्म पर कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

ऐसे वाहनों से माल की आपूर्ति दिखाई गई, वह वाहन किसी भी टोल प्लाजा से नहीं गुजरे। जिन तारीख में ई-वे बिल बनाया गया, उस दिन माल वाहन की लोकेशन दूसरी जगह दिखाई दी। इसके अलावा ई-रिक्शा, कार, श्री व्हीलर से 15 से 20 टन माल परिवहन दर्शाया गया, जो संभव नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

उपायुक्त एसआईबी अजय बिरथरे ने बताया कि प्रारंभक जांच में फर्जी बिलों से पांच करोड़ का आईटीसी लाभ लेने का खुलासा हुआ है। इसमें फर्म ने मौके पर 1.35 करोड़ राशि जमा कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

शेष राशि की वसूली के लिए विभाग की ओर कार्रवाई की जा रही है। फर्म के टैक्स रिटर्न व कारोबार से संबंधित दस्तोवजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में उपायुक्त डीआर चौहान, योगेश मिश्रा, सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉