Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ग्राफिक एरा की उत्तराखंड के गरीब परिवार के बच्चों के लिए बड़ी पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को इंजीनियर में डिप्लोमा कोर्स और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग कराई जाएगी निशुल्क

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी पहल की घोषणा की है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन कमल घनशाला ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग निशुल्क कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक कारणों से कई प्रतिभाशाली छात्र उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण से वंचित रह जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए यह पहल  की जा रही है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे भी तकनीकी और पेशेवर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए भी मिलेगा प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराने का निर्णय लिया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को यह प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाएगा।

डॉ. घनशाला ने कहा कि मीनल नेगी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स की छात्रा रही मीनल नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 66वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। टिहरी जिले के डोबरा महड़ गांव की रहने वाली मीनल ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

इसी तरह  कर्निका नेगी ने भीमताल परिसर से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) में देशभर में 152वीं रैंक हासिल की है।

छात्रों को मिले आकर्षक प्लेसमेंट

ग्राफिक एरा के छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में आकर्षक पैकेज भी मिल रहे हैं। भीमताल परिसर से बीटेक की छात्रा गुंजन भनवाल को Atlassian में 66.01 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला। वहीं विभा चंदोला को Google में 54.84 लाख रुपये का पैकेज मिला।

इसके अलावा सानिया पांडेय, मुकेश नेगी और शैलेश रौतेला को Amazon में 47.88 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन मिला, जबकि करन मटियाली और मयंक जोशी को Visa Inc. में 32.88 लाख रुपये का पैकेज मिला है।

हल्द्वानी परिसर की छात्रा नेहा भट्ट को भी Atlassian में 61.99 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।

होटल उद्योग के लिए भी होगी विशेष ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड के कई युवा बिना प्रशिक्षण के होटल उद्योग में काम करने जाते हैं, जिससे उन्हें शुरुआत निचले स्तर से करनी पड़ती है। इस स्थिति को बदलने के लिए देहरादून और हल्द्वानी में एक वर्ष का होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण भी शामिल होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को होटल उद्योग में बेहतर स्तर से करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि वे गढ़वाल और कुमाऊं के गांवों में खाली पड़े घरों को विकसित कर होम-स्टे के रूप में पर्यटन आधारित रोजगार शुरू कर सकें।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा निशुल्क

डॉ. घनशाला ने बताया कि देहरादून और भीमताल परिसरों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग में निशुल्क डिप्लोमा कराया जाएगा। इसमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स शामिल होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित छात्रों को कोर्स की फीस नहीं देनी होगी, हालांकि उन्हें अपनी आवासीय व्यवस्था स्वयं करनी होगी। पत्रकार वार्ता में मनोज लोहनी, एके नायर सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉