Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु हल्द्वानी नगर निगम सभागार में बुधवार को कैम्प में सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार में आयोजित विशेष कैम्प के माध्यम से नामांतरण, राजस्व वाद, और भवन मानचित्र से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

उन्होंने बताया कि नगर निगम सभागार में भवन मानचित्र तथा नगर निगम के नामांतरण वादों का निस्तारण के साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत के विरासतन के मामलों का भी निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि नगर निगम सभागार में सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा उपजिलाधिकारी स्तर के वाद, भवन मानचित्र तथा नामांतरण राजस्व वादों के साथ ही स्टाम्प वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि को स्टाम्प वादों के निस्तारण हेतु नैनीताल जाना पड़ता था नगर निगम हल्द्वानी में आयोजित कैम्प से अनेक लोगों के स्टाम्प वादों का निस्तारण हल्द्वानी से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सचिव विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, रेखा कोहली के साथ ही सिंचाई, लोनिवि, प्राधिकरण एवं तहसीलदार के साथ ही सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉