Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा पुलिस ने दो तमंचों और 17 कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पहले 7 साल की सजा पा चुका है आरोपी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लगातार बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सख्त अभियान “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को सूचना मिली कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

तलाशी में अवैध हथियार बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 4 कारतूस 12 बोर, 1 कारतूस 7.62 बोर, 10 कारतूस 7.65 बोर, बरामद किए। कुल मिलाकर 2 तमंचे और 17 कारतूस बरामद हुए।

आरोपी मोबिन खान (60 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में वर्ष 2017 में धारा 354/363/506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसे 7 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में मामला उच्च न्यायालय में अपील पर लंबित है। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉