Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद तीसरे दिन भी फूटा जनआक्रोश, सड़क पर उतरकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घटना के तीसरे दिन भी आज जनआक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। माल रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी की तैनाती की गई, जबकि एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रदर्शनकारियों ने आईजी कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, जुमे की नमाज के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, पीपुल्स फोरम से जुड़े लोगों और महिलाओं ने  धरना प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी धरने पर पहुंचीं और शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि घटना बेहद पीड़ादायक है, लेकिन किसी प्रकार की मारपीट या तोड़फोड़ उचित नहीं है।
शहर का माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है और प्रशासन पूरी सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉