Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अपडेट: नगर निगम ने बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, इस दौरान महापौर गजराज बिष्ट रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम ने आज सोमवार को बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट आज खुद अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर से दाग रुपी अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर आयुक्त ऋचा सिंह के साथ तुरंत कार्रवाई कर सारा अतिक्रमण हटवाया। लोगों से यह अपील की है कि वह नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई से पहले थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के कारण आमजन, विशेष रूप से बच्चों को परेशानी हो रही है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अतिक्रमण शहर की खूबसूरती पर बदनुमा दाग है। हम विकसित, सुरक्षित और संगठित हल्द्वानी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस अभियान में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।” नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा यहआप लोगों का ही शहर है, इसे स्वच्छ बनाएं रखना आपका कर्तव्य है। आपका शहर स्वच्छ रहेगा तो आप ही स्वस्थ रहेंगे। अगर शहर में नालियों के ऊपर कहीं भी अतिक्रमण दिखाई दिया, तो नगर निगम की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्र की जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉