Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल विंटर कार्निवल ने लोगों का मन मोहा, लखिया भूत की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, देश विदेश से आए पर्यटकों ने आनंद उठाया

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  नैनीताल विंटर कार्निवाल के तहत आज मंगलवार को आयोजित कार्निवाल झांकी ने पूरे शहर को को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। स्थानीय विधायक सरिता आर्या और अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने तल्लीताल डांठ से हरी झंडी दिखाकर झांकी का शुभारंभ किया। झांकी तल्लीताल से माल रोड होते हुए फ्लैट्स मैदान मल्लीताल पहुंचकर संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्निवाल झांकी में कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश-विदेश से आए पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। रंग-बिरंगी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे मार्ग को उत्सवमय माहौल से भर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

झांकी में लखिया भूत की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसने अपनी सजीव और पारंपरिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने रोमांच पैदा कर दिया। साहस और अनुशासन से भरी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कल्याण संस्था हल्द्वानी द्वारा  संस्कृति की प्रस्तुति और तिब्बती कम्युनिटी नैनीताल के माध्यम से सीमावर्ती तिब्बती संस्कृति की मनोहारी झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विंटर कार्निवाल को विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

झांकी के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की गूंजती सुमधुर धुनों ने वातावरण को देशभक्ति के जज़्बे से भर दिया। इसके पश्चात नैनी झील में याट एवं रोइंग बोट कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉