Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- देहरादून-पांवटा मार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घायलों की पहचान बिहार निवासी विनीत (21 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे रामपुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और तीनों युवक उसमें फंसे हुए थे। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विनीत को दून अस्पताल और सौरभ सिंह को ग्राफिक एरा अस्पताल, धूलकोट रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉