Medical
उत्तराखण्डचंपावत

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत:- लोहाघाट में आज शुक्रवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे  बाराकोट के समीप बारात से भरी बोलेरो कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बारात चम्पावत के पाटी के बालातड़ी से गणाई गंगोली वापस जा रही थी।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार दिसंबर को गणाई गंगोली के सेराघाट से एक बारात चम्पावत के पाटी ब्लॉक के बालातड़ी गांव आई थी। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद बारात वापस सेराघाट जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

इसी दौरान बाराकोट के समीप बागधार में बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों और शवों के मशक्कत के बाद खाई से निकाला। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतकों में प्रकाश चंद उनियाल (40) निवासी सुभाषनगर रुद्रपुर, केवल चंद्र उनियाल (35), सुरेश नौटियाल (32), भावना चौबे (28) और भावना का का बेट प्रियांशु चौबे (6) शामिल हैं। जबकि घायलों में चालक देवीदत्त पांडेय (38) पुत्र रामदत्त पांडेय सेराघाट अल्मोड़ा, धीरज उनियाल (12) पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल रुद्रपुर, राजेश जोशी (14) पुत्र उमेश जोशी, बनकोट गंगोलीहाट, चेतन चौबे (5) पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली और भास्कर पंडा पुत्र रमेश पंडा, सेराघाट गंगोलीहाट हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉