Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

विजिलेंस की टीम ने की बड़ी कार्रवाई: फायर एनओसी के नाम पर लीडिंग फायरमैन 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:-  प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच कोटद्वार से एक खबर सामने आई है। विजिलेंस टीम ने सोमवार को फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी स्कूल को फायर एनओसी  जारी कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके आवास पर भी छापेमारी की गई है। मंगलवार को उसे स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए विधिवत आवेदन किया था। आवेदन के साथ स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों से जुड़े दस्तावेज भी जमा किए थे। इस फाइल की जांच की जिम्मेदारी लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह को सौंपी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया है कि रणवीर सिंह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण भी कर चुका था और औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। इसके बावजूद वह फाइल को उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहा था। स्कूल प्रबंधन ने जब देरी का कारण पूछा तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी।  स्कूल प्रबंधन ने इतनी बड़ी रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। रिश्वत की मांग से परेशान स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा, 6 गवाहों ने दी अदालत में गवाही
Ad

विजिलेंस ने शिकायत की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया और पूरी योजना के तहत कार्रवाई की गई।

सोमवार को आरोपी ने स्कूल प्रबंधक को रिश्वत की रकम लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया। जैसे ही उसने 20 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

घर पर तलाशी के दौरान अहम दस्तावेज बरामद

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसआईआर कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ पर सरकार कर रही है कार्य

डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विजिलेंस ने की जनता से अपील

विजिलेंस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती का संकेत मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉