Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

हादसा:- सिल्क्यारा सुरंग परियोजना में बड़ा हादसा, टनल के भीतर पत्थर गिरने से झारखंड के मजदूर की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- सिलक्यारा सुरंग परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस हादसे ने एक बार फिर सुरंग निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की देर रात करीब 12:20 बजे चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान टनल के अंदर कार्यरत एक मजदूर अचानक ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। पत्थर लगने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी सहम गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी नौगांव पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी। साथ ही पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

गौरतलब है कि सिलक्यारा टनल परियोजना पहले भी बड़े हादसे के कारण सुर्खियों में रह चुकी है। ऐसे में इस ताजा दुर्घटना के बाद निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉