Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज  कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने तेज दौर की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

आने वाले दिनों में भी मौसम राहत देने वाला नहीं है। 24 और 25 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और सड़क बाधित होने की भी आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉