Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू, दो चरणों में होंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों के कुल 66418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। सभी जिलों में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नामांकन प्रक्रिया 2 से 5 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई के बीच होगी, जबकि 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
पंचायत चुनाव के तहत 89 विकासखंडों में निम्नलिखित पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा:
• ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587 पद
• ग्राम प्रधान: 7,499 पद
• क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974 पद
• जिला पंचायत सदस्य: 358 पद

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोरापड़ाव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, फलदार पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प
Ad

नामांकन प्रक्रिया संयुक्त रूप से चलेगी, लेकिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन दोनों चरणों के अनुसार अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर पीसीएस भर्ती में देरी पर युवाओं का फूटा गुस्सा, आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा धीमी गति से इंटरव्यू लेने का कोई औचित्य नहीं

चुनाव की प्रमुख तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
• पहले चरण का मतदान: 24 जुलाई
• दूसरे चरण का मतदान: 28 जुलाई
• परिणाम घोषित होने की तिथि: 31 जुलाई
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी थी। आयोग का मानना है कि आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉