Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर किया गया याद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी :- विकास पुरुष के नाम से विख्यात पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर आज उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हल्द्वानी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को किया गया, उनकी याद में कांग्रेस के स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन यानी 18 अक्टूबर को होती है और तिवारी जी ने पूरे देश के विकास में अहम भूमिका निभाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो न सिर्फ केंद्र में लगभग सभी विभागों के मंत्री रहे बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे एवं इसके अलावा वह राज्यपाल भी रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड को विकास की नई गाथा लिखने में अपना योगदान दिया। यही नहीं कांग्रेस को स्थापित करने से लेकर समाज में विभिन्न माध्यमों से अपना योगदान देने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

हल्द्वानी से उन्हें था विशेष लगाव

ADVERTISEMENTS Ad

एनडी तिवारी का हल्द्वानी से रहा विशेष लगाव था। आपको बता दें एनडी तिवारी की प्राथमिक शिक्षा हल्द्वानी से शुरू हुई थी। एनडी तिवारी ने 1951-52 में पहला चुनाव यहीं से लड़ा था औऱ नैनीताल सीट से सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बने थे। धौलाखेड़ा में माता चन्द्रावती के नाम पर स्कूल की स्थापना की थी और पत्नी के नाम सुशीला तिवारी अस्पताल की नींव भी रखी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉