Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी शहर में चोरों का आतंक: ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, राधिका ज्वेलर्स में चोर एक करोड़ रुपए से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।  कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स जहां देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और शोरूम के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाते हुए चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने शोरूम में रखी नकदी भी समेट ली। इसके अलावा एक बड़ी तिजोरी को काटने का प्रयास भी किया गया, हालांकि वह तिजोरी बच गई।सुबह जब ज्वेलरी शोरूम के मालिक नवनीत शर्मा दुकान पहुंचे तो शटर खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े पेशेवर चोर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉