Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

टूरिस्टों को लेकर आ रही बस पलटी, 27 यात्री थे सवार, घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाला बैंड के पास सुबह एक बस पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे। जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कमानी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को चालक जसवंत चला रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉