Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा राज्य स्थापना सप्ताह

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 9 नवम्बर  तक जिले में विविध जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि रजत जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से नदी स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं, क्विज, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल टैंकों व स्रोतों की विशेष सफाई, बायर-सेलर मीट, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा व तैयारी समय पर पूर्ण करें ताकि समारोह भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि 7, 8 एवं 9 नवम्बर को नैनीताल जिला मुख्यालय में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोक संस्कृति और कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंदा फर्त्याल, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉