Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य आज खत्म, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य आज 10 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी, जिसके बाद 27 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में कुल 29 केंद्र बनाए थे। अधिकांश केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य गुरुवार को ही पूरा हो गया, जबकि कुछ केंद्रों पर यह प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रही। रामनगर केंद्र में भी कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा कार्यक्रम में करीब पांच दिन की देरी होने के चलते रिजल्ट में भी  विलंब संभव है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार परीक्षाफल अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉