Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी: स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मुखानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, चोरी और गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को दीपक शर्मा  ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 मई को केएफसी के पास खड़ी उनकी स्कूटी की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच के दौरान थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी पहचान और तलाश के लिए पुलिस लगातार काम कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान
Ad

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से गिरफ्तारी

सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सीसीटीवी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अमर सिंह (48) निवासी दुल्हापुर बनकट, थाना धानेपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 20,230 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी राजेश कुमार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बैंक के बाहर रेकी करते थे और नकदी लेकर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। घटना वाले दिन भी दोनों ने बैंक से पैसे निकालकर निकले व्यक्ति का पीछा किया और मौका मिलते ही स्कूटी की डिग्गी तोड़कर दो लाख रुपये चोरी कर लिए।

पैसों के बंटवारे में हुआ विवाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों साथियों में विवाद हो गया था। राजेश कुमार 1.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया, जबकि अमर सिंह को 80 हजार रुपये मिले थे। उसने अपने हिस्से की अधिकांश रकम पिता के इलाज में खर्च कर दी। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसाती गधेरे को पार करते समय स्कूटी सवार दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया पहुंचा

हत्या और लूट के मामलों में भी रहा है आरोपी

मुखानी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अमर सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, लूट, चोरी, मारपीट और गुंडा एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य राज्यों और जिलों से भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी. ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉