Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब में रात्रि में आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर रात्रि में आवागमन पर लगाए प्रतिबन्ध को 22 से 28 अक्टूबर तक के लिए तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में इस मार्ग पर आवागमन रात्रि 8 बजे से सुबह 07 बजे तक बंद रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

बता दें कि क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है और जिलाधिकारी के आदेश से विगत सप्ताह मंगलवार से यह मार्ग रात्रि में सभी वाहनों हेतु बंद कर दिया गया था। मार्ग की स्थिति को देखते हुए रात्रि में मार्ग बंद रखने का अपर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। आदेश में वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा- विश्वनाथ- शहरफाटक मोटर मार्ग और खैरना रानीखेत मोटर मार्ग का बंद अवधि में प्रयोग करने को कहा गया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यदि उपरोक्त निर्देशों में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। एम्बुलेंस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन उपरोक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। रात्रि में भूस्खलन क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉