Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित हरिद्वार के बने जिलाधिकारी और नितिका खंडेलवाल को टिहरी डीएम की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। हरिद्वार में हुए भूमि घोटाले भूमि में अधिकारियों के सस्पेंड होने के बाद देर रात शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया डीएम बनाया है। मंगलवार देर रात कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने इस संबंध में आदेश किए। जमीन घपले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर सरकार ने हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड करते हुए कार्मिक विभाग से संबंद्ध कर दिया था। इसके चलते वहां सीडीओ को कार्यवाहक डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, पर देर रात सरकार ने टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बना दिया। 2013 बैच के आईएएस दीक्षित से निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजनाएं और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण वापस लिया गया है। उधर, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 200 राजकीय विद्यालयों में बिना रुकावट जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, बजट खर्च में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉