Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, 60 से अधिक देशों के विद्यार्थी शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के स्वयं  प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक एमओओसी संचालित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 12 एमओओसी पाठ्यक्रमों में 42,454 शिक्षार्थियों ने नामांकन किया, जो अब तक किसी भी सत्र में सर्वाधिक है। अब तक कुल 2,06,536 शिक्षार्थी, जिनमें 60 से अधिक देशों के विद्यार्थी शामिल हैं, विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कोर्स से जुड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

प्रो. लोहनी ने बताया कि ये पाठ्यक्रम साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक, वेब प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, शिक्षा और जीवन कौशल जैसे रोजगारोन्मुख एवं समसामयिक विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, विशेषज्ञों और तकनीकी टीम की मेहनत तथा शिक्षार्थियों के विश्वास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य डिजिटल शिक्षा को सीमाओं से परे हर विद्यार्थी तक पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति, राष्ट्रीय क्रेडिट रूपरेखा और राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा के अनुरूप आजीवन अधिगम और कौशल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित कर रहा है। हाल ही में विश्वविद्यालय के एक कोर्स को स्वयं बोर्ड ने आठ भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए चयनित किया है, जो भाषाई समावेशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी डिजिटल अवसंरचना के उन्नयन पर विशेष ध्यान दे रहा है। एशियाई विकास बैंक परियोजना के अंतर्गत शैक्षिक मल्टीमीडिया उत्पादन केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। साथ ही ई-कंटेंट निर्माण सुविधाओं और तकनीकी मानव संसाधन को सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य जारी है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय परीक्षा संस्था के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, मान्यता बोर्ड के सदस्य प्रो. एच.सी. पोखरियाल, निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डेय, अकादमिक निदेशक प्रो. पी.डी. पंत, कंप्यूटर साइंस निदेशक प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, तथा पत्रकारिता एवं मीडिया निदेशक प्रो. राकेश चंद्र रयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉