Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद नैनीताल में, विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ भीमताल:- सीएम पुष्कर सिंह धामी कल शुक्रवार को जनपद नैनीताल एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री शुक्रवार 5 जून 2026 को प्रातः 8 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। वहाँ से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे। जहाँ वह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:00 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपेड भीमताल पहुंचेंगे, जहाँ से वह कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:35 बजे निकट भीमताल झील भीमताल पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री वहाँ से प्रस्थान कर 11:55 बजे रामलीला ग्राउंड भीमताल (मल्लीताल) पहुंचेंगे जहाँ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉