Medical
क्राइम/दुर्घटना

घर में घुसकर पति-पत्नी पर किया तलवार से हमला, दोनों की मौत, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह घर में घुसकर युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉