Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाटिहरी

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच घायल, प्राथमिक उपचार के बाद चार को हायर सेंटर रेफर किया

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी:- पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, भैंतलाखाल से रावतगांव होते हुए लंबगांव जा रही एक कार रविवार को अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल अल्टो कार (यूके-07एफ-1795) रावतगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सपना, तनवी, अभिषेक और सानवी को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉