Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

मसूरी:-  बार्लीगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार में सवार सभी चार लोगों के शव खाई से बाहर निकाले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से कुछ सामान खरीदा था। बातचीत के दौरान उन्होंने स्वयं को उत्तरकाशी का निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन अचानक ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगा। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे स्थित खाली प्लॉट को पार करते हुए सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) तथा संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू टीमों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्यों की निगरानी की।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉