Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आबकारी विभाग की संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की कार्यवाही जारी, 1.5 लाख रुपए कीमत की शराब बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पंचायत चुनाव, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की कार्यवाही लगातार जारी है। सहायक आयुक्त आबकारी मीनाक्षी टमटा ने अवगत कराया कि पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने से वर्तमान तक विभाग ने छापेमारी कार्यवाही के तहत कुल 30 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें लगभग 1.5 लाख रूपये कीमत की शराब बरामद की गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

उच्चाधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट व टीम के सदस्य कैलाश जोशी उप-आबकारी निरीक्षक संजय कुमार, उप-आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर कांडपाल सहित अन्य टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होटल व ढाबों में अवैध रूप से मदिरा पिलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा चोरगलिया के जंगलों में अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 25 लीटर अवैध रूप से निर्मित कच्ची शराब बरामद की गयी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉