Medical
राष्ट्रीय

दूल्हे ने पेश की मिसाल, लग्न की रस्म के दौरान 10 लाख रुपए की रकम लौटाकर समाज को दी नई दिशा

ADVERTISEMENTS Ad

बागपत। बागपत में हुई एक शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है। दरअसल रेलवे पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ने मिसाल पेश की, उन्होंने लग्न की रस्म के दौरान लड़की पक्ष की ओर से भेंट किए गए 10 लाख रुपए वापस लौटाकर समाज को एक नई दिशा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ये शादी बागपत के तमेलागढ़ी गांव में हुई, संजीव छिल्लर ने अपनी बेटी पारूल की शादी मुजफ्फरनगर जनपद के मांडी गांव निवासी स्व. नीरज चौधरी के बेटे नितेश चौधरी से तय की। नितेश रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। तमेलागढ़ी गांव में शादी की रस्में पूरी होनी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

लग्न की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने दस लाख रुपए भेंट किए, लेकिन नितेश चौधरी ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ एक रुपये शगुन के रूप में स्वीकार किया। उनका यह कदम समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने के साथ-साथ ईमानदारी और आदर्श जीवन मूल्यों को दर्शाता है। नितेश के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है।

नितेश चौधरी के इस कदम ने न केवल दोनों परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। इस अवसर पर संजीव छिल्लर, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रुकुमपाल यादव, प्रधान राजीव कुमार, सुरेश, ऋषिपाल, सुरेंद्र, गुलाब आदि मौजूद रहे।
लोगों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर नितेश चौधरी ने यह कदम उठाकर उन लोगों के लिए एक प्रेरणा पेश की है जो दहेज के कारण बहुओं को प्रताड़ित करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉