Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम- जम्मू तवी और कानपुर- काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेनें 31 मार्च 2026 तक निरस्त, हजारों यात्रियों को होगी असुविधा, वैकल्पिक साधनों का लेना पड़ेगा सहारा

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- पूर्वोत्तर रेलवे ने लंबी दूरी की दो महत्वपूर्ण रेल गाड़ियों को 31 मार्च 2026 तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में कई महत्वपूर्ण पुलों पर इंजीनियरिंग कार्य कराया जा रहा है। इन कार्यों के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि कठुआ-माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-163, तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-137 और 232 पर मरम्मत और अन्य इंजीनियरिंग कार्य किए जाने हैं। इसी कारण इन ट्रेनों को लंबे समय के लिए निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए राहत भरी खबर: अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित

निरस्त की गई ट्रेनें –

■ 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक निरस्त
■ 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक निरस्त
■ 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक निरस्त
■ 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक निरस्त

यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लें:

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

इन ट्रेनों के निरस्त होने से कुमाऊं मंडल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इंजीनियरिंग कार्य पूरा होने के बाद ही इन ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा दी जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉