Medical
धर्म/संस्कृतिराष्ट्रीय

साइबर ठगों के निशाने पर पर्यटक और चारधाम तीर्थ यात्री, यात्रा की बुकिंग के बहाने बैंक खातों में लगा रहे सेंध

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- साइबर ठग अब पर्यटकों और चारधाम के यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आई4सी ने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पर फर्जी पेज, व्हाट्सऐप अकाउंट के साथ गूगल और फेसबुक पर प्रायोजित विज्ञापनों से लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। कहा है कि ठग तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को केदारनाथ और चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग, गेस्ट हाउस, होटल, कैब बुकिंग के बहाने उनके बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं। फर्जी वेबसाइट या पेज के जरिए बुकिंग के लिए पैसा जमा करने के बाद उन्हें बुकिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad

आई4सी ने कहा, किसी प्लेटफॉर्म पर पैसे का भुगतान करने से पहले कई स्तर पर उसका सत्यापन जरूरी है। गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग न ही करें तो बेहतर होगा। साथ ही यह भी अपील की है कि बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉