Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: कार दुर्घटना में एलआईयू सब इंस्पेक्टर की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में सड़क हादसे की एक और घटना सामने आई है जिसमें रविवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे कार चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी बगड़धार के पास दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
कार लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। हादसे में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में अकेले सवार थे और अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे। मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉