Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गौला नदी में झोपड़ियां बना कर रह रहे लोगों पर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने को दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

गौला नदी के भीतर झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों पर प्रशासन  ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलीक के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण कर मुनादी कराई गई। जिसमें अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौला नदी क्षेत्र में लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। इस दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समय सीमा के बाद किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा। मौके पर तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत वन विभाग और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉