उत्तराखण्डदेहरादून
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना

ADVERTISEMENTS
देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। शाम चार बजे प्रस्तावित बैठक में पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन पर विचार-विमर्श के बाद सरकार आवश्यक निर्णय ले सकती है। बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित फैसलों को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
कैबिनेट बैठक में होने वाले निर्णयों पर प्रदेशवासियों की नजर रहेगी। बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, इसकी स्थिति बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











