Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान जारी, 10 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  पुलिस के ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकों को इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

थाना बनभूलपुरा में धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित फरार/वांछित अभियुक्त ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर लंबे समय से फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त को 19 मई को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल महबूब अली शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉