Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   दिल्ली ओपन टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता-2026 में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल ऑफ लर्निंग हल्द्वानी के कक्षा आठ के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 आयु वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे कौस्तुभ ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त 2026 को दिल्ली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूल कॉम्प्लेक्स (तालकटोरा स्विमिंग पूल स्टेडियम), नई दिल्ली में एसएफआईए की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से उभरते हुए तैराकों ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य देश भर में तेजी से उभर रहे प्रतिभाशाली तैराकों की पहचान कर उन्हें भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से अंडर-14 वर्ग में उतरे कौस्तुभ भट्ट ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजक समिति के संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रशिक्षक डॉ. जितेंद्र टोकज ने उन्हें पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कौस्तुभ की इस उपलब्धि को उनकी लगातार मेहनत और तैराकी के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक केके यादव ने बताया कि कौस्तुभ का इस वर्ष तैराकी में प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

राज्य और सीबीएसई प्रतियोगिताओं में पहले भी दिखा चुके हैं प्रतिभा

खेल प्रशिक्षक के अनुसार, कौस्तुभ भट्ट इससे पहले उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता और CBSE नॉर्थ जोन उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियागिता में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। भौगोलिक संदर्भ

यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश

कम उम्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे कौस्तुभ से आने वाले समय में प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं। दिल्ली ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।

कौस्तुभ की सफलता पर आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल ऑफ लर्निंग के प्रधानाचार्य परवेश मेहरा समेत समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कौस्तुभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और तैराकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉